जय गणेश देवा

Jai Ganesh Deva · aarti

स्रोत: Traditional (public domain)

पाठ की प्रूफ़रीडिंग बाकी है।

  1. जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

  2. एक दन्त दयावन्त, चार भुजा धारी। माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी॥

  3. पान चढ़े फूल चढ़े, और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

  4. अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

  5. सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

  6. जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥